जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद लग सकता है बड़ा झटका

तोक्यो : भूकंप विज्ञानियों ने आगाह किया है कि 7.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान को एक और शक्तिशाली भूकंप के लिए सतर्क रहना चाहिए. भूकंप संभावित देश के तटीय हिस्से में कल आए इस शक्तिशाली भूकंप में 12 लोग घायल हुए. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि तोक्यो में करीब एक मिनट […]

तोक्यो : भूकंप विज्ञानियों ने आगाह किया है कि 7.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान को एक और शक्तिशाली भूकंप के लिए सतर्क रहना चाहिए. भूकंप संभावित देश के तटीय हिस्से में कल आए इस शक्तिशाली भूकंप में 12 लोग घायल हुए.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि तोक्यो में करीब एक मिनट तक इमारतें हिलती रहीं. बीती रात राजधानी से करीब 874 किलोमीटर दक्षिण में प्रशांत महासागर में एक सुदूर स्थान पर यह भूकंप आया. यूएसजीएस और प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र धरातल से 676 किलोमीटर की गहराई पर था, बहरहाल इसके शक्तिशाली होने के बावजूद सुनामी की कोई आशंका नहीं थी.

तोक्यो दमकल विभाग के एक अधिकारी और स्थानीय मीडिया ने आज बताया कि भूकंप के कारण 56 वर्षीय एक व्यक्ति की पसलियां टूट गईं. भूकंप में कुल 12 लोग घायल हुए, हालांकि भूकंप में किसी की मौत नहीं हुई टोक्यो टावर के एलिवेटर के एक घंटा से भी अधिक समय तक रुके रहने के कारण करीब 400 लोग उसमें फंसे रहे.

तोक्यो में हनेदा हवाईअड्डे का रनवे करीब 30 मिनट तक बाधित रहा, ट्रेनों का परिचालन भी अस्थाई तौर पर रोक दिया गया, वहीं शहर में हो रहे एक फुटबॉल मैच भी कुछ देर के लिए रोकना पडा. क्षेत्र के किसी परमाणु उर्जा संयंत्र में किसी तरह की गड़बड़ी की खबर नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >