खुर्शीद ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

बीजिंग: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच आज हुई दो घंटे लंबी बैठक में भारत एवं चीन ने देपसांग घाटी में चीनी सैनिकों की हालिया घुसपैठ पर चर्चा की. वांग ने खुर्शीद का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा समय में चीन-भारत संबंध में अच्छी गति देखी गई है […]

बीजिंग: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच आज हुई दो घंटे लंबी बैठक में भारत एवं चीन ने देपसांग घाटी में चीनी सैनिकों की हालिया घुसपैठ पर चर्चा की.

वांग ने खुर्शीद का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा समय में चीन-भारत संबंध में अच्छी गति देखी गई है और दोनों पक्ष इस साल एक दूसरे के यहां होने वाले नेताओं के दौरे की तैयारियां कर रहे हैं. वह इस महीने के आखिर में होने वाले चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के भारत दौरे और साल के आखिर में होने वाले भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चीन दौरे का हवाला दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि इन दो दौरों से हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा. खुर्शीद के चीन दौरे को महत्वपूर्ण करार देते हुए वांग ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में दोनों देशों को ली के भारत दौरे की अच्छी तैयारियां करने तथा रणनीतिक एवं सहयोगात्मक साङोदारी को आगे बढ़ाने के समान लक्ष्य के लिए काम करना होगा.’’ दोनों नेताओं ने बाद में रात्रिभोज पर बातचीत को जारी रखा.

वांग के साथ बातचीत के अलावा खुर्शीद चीन के नये प्रधानमंत्री ली से भी मुलाकात कर सकते हैं जो इस महीने भारत यात्र की योजना बना रहे हैं. पद संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >