भारतीय मूल के वकील को वकालत से रोका

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में भ्रष्टाचार के मामले की वजह से भारतीय मूल के एक वकील को प्रैक्टिस करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. अभय कुमार सिंह (56) को साल 2003 में फिजी में एक गवाह को घूस देने के मामले में दोषी करार दिया गया था. इस बात सामने आने के बाद क्वींसलैंड की विधि […]

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में भ्रष्टाचार के मामले की वजह से भारतीय मूल के एक वकील को प्रैक्टिस करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

अभय कुमार सिंह (56) को साल 2003 में फिजी में एक गवाह को घूस देने के मामले में दोषी करार दिया गया था. इस बात सामने आने के बाद क्वींसलैंड की विधि संस्था ने उनके यहां वकालत करने पर पाबंदी लगा दी.

सिंह साल 2006 से बतौर वकील क्वींसलैंड में प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन 2008 में उनके प्रमाण पत्र कर नवीनीकरण करने से मना कर दिया गया था. इसके बाद से ही एक न्यायाधीकरण में मामला चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >