शिकागो : वर्ष 1991 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये गये ब्रिटिश मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री रोनाल्ड कोज का आज शिकागो में निधन हो गया. वह 102 साल के थे.उनके निधन की घोषणा यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने की है.
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाले कोज को 1960 में प्रकाशित आलेख ‘सामाजिक लागत की समस्या’ से प्रसिद्धि मिली थी. यह आलेख प्रसिद्ध ‘कोज प्रमेय’ के लिए आधार बना.
