बांग्लादेश में 900 टन कोयला लदा पानी का जहाज डूबा

ढाका: बांग्लादेश में 900 टन कोयला लदा पानी का एक जहाज किसी वस्तु से टकराकर आज डूब गया लेकिन उसमें सवार चालक दल के सभी 12 सदस्य बाल बाल बच गए. चटगांव बंदरगाह के सैंडविप चैनल में ‘एमवी मास्टर सोहाग’ नामक जहाज के डूबने के बाद उसमें सवार चालक दल के सभी 12 सदस्यों को […]

ढाका: बांग्लादेश में 900 टन कोयला लदा पानी का एक जहाज किसी वस्तु से टकराकर आज डूब गया लेकिन उसमें सवार चालक दल के सभी 12 सदस्य बाल बाल बच गए.

चटगांव बंदरगाह के सैंडविप चैनल में ‘एमवी मास्टर सोहाग’ नामक जहाज के डूबने के बाद उसमें सवार चालक दल के सभी 12 सदस्यों को पास के जहाजों द्वारा बचा लिया गया.
बीडीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, जहाज के संचालक अतौल कबीर रंजू ने बताया कि जहाज खुलना जा रहा था. उन्होंने बताया कि जहाज भसंकटेक के पास दोपहर के करीब दो बजे डूबा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >