इस्लामाबाद : पाकिस्तान की वायु सेना का एक बोइंग 707 विमान कुछ साल पहले बिना नीलामी के एक व्यक्ति को मात्र 84 लाख रुपये में बेच दिया गया. यह विमान अतिविशिष्ट लोगों की यात्रा में इस्तेमाल किया जाता था. सरकारी आडिट रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी है.
एक न्यूज की एक रपट के अनुसार बिक्री 2008 में वित्त प्रभाग से परामर्श किए बिना ही यह बिक्री की गयी. पाक वायु सेना के दस्तावेजों के अनुसार विमान अच्छी हालत में था. आडिट के समय इस विमान की बुक वैल्यू या खरीद मूल्य दोनों के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी.
वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार वायु सेना मुख्यालय ने इस सौदे से पहले बिक्री प्रस्ताव की समीक्षा की थी और अपने लाहौर अड्डे को इसकी नीलामी की सिफारिश की थी. आडिट रपट में रक्षा मंत्रालय से इस मामले की जांच करने की सिफारिश की गयी है.
