सितंबर में मुंबई जाएगा पाकिस्तानी न्यायिक आयोग

इस्लामाबाद(लाहौर): मुंबई आतंकवादी हमलों के सात संदिग्धों के खिलाफ सुनवायी को आगे बढ़ाने की कोशिश के तहत हमले के गवाहों से जिरह करने के लिए आठ सदस्यीय पाकिस्तानी न्यायिक आयोग सात सिंतबर को भारत दौरे पर जाएगा. अभियोजकों ने सातों संदिग्धों के खिलाफ सुनवायी कर रही इस्लामाबाद की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत को आज सूचित किया […]

इस्लामाबाद(लाहौर): मुंबई आतंकवादी हमलों के सात संदिग्धों के खिलाफ सुनवायी को आगे बढ़ाने की कोशिश के तहत हमले के गवाहों से जिरह करने के लिए आठ सदस्यीय पाकिस्तानी न्यायिक आयोग सात सिंतबर को भारत दौरे पर जाएगा. अभियोजकों ने सातों संदिग्धों के खिलाफ सुनवायी कर रही इस्लामाबाद की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत को आज सूचित किया कि भारत सरकार की ओर से प्राप्त 23 अगस्त के एक पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तानी न्यायिक आयोग पांच-छह सितंबर को मुंबई दौरे पर आ सकता है.

आरोपियों का बचाव कर रहे दल के सदस्य रियाज अकरम चीमा ने बताया कि आयोग भारत सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों को यात्र नहीं कर सकता क्योंकि उस अवधि में भारत के लिए कोई विमान (उड़ान) नहीं है.चीमा ने कहा, ‘‘आयोग सात सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होगा और उसे (मुंबई में) गवाहों से जिरह करने में कम से कम चार दिन का समय लगेगा.’’ भारत सरकार के पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तानी आयोग द्वारा गवाहों से जिरह का समन्वय मुंबई के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पी. वाई. यादव करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >