कंधार में आत्मघाती हमले में पांच की मौत

कंधार : अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आज एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी.प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता जावेद फैजल ने बताया कि न्यू काबुल बैंक की शाखा के समीप जब पुलिस ने आत्मघाती कार बम हमलावर को रोका तब उसने विस्फोट कर […]

कंधार : अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आज एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी.प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता जावेद फैजल ने बताया कि न्यू काबुल बैंक की शाखा के समीप जब पुलिस ने आत्मघाती कार बम हमलावर को रोका तब उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.

कंधार अस्पताल के डॉ. मोहम्मद वली ने बताया कि कम से कम पांच लोग मारे गए जबकि 25 अन्य घायल हो गए. अब भी और हताहत अस्पताल लाये जा रहे हैं. किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शक की सुई तालिबान आतंकवादियों की ओर जा रही है. अफगानिस्तान के दक्षिण हिस्से में तालिबान मजबूत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >