पाकिस्तान ड्रोन हमला: अलकायदा आतंकी सहित चार की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली क्षेत्र में सीआईए संचालित ड्रोन हमले में आज एक कथित अल कायदा आतंकी समेत चार लोग मारे गए. एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी इलाके में स्थित मीर अली क्षेत्र के बरकत शाह मदरसा से लगे एक मकान पर दो मिसाइल दागे […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली क्षेत्र में सीआईए संचालित ड्रोन हमले में आज एक कथित अल कायदा आतंकी समेत चार लोग मारे गए.

एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी इलाके में स्थित मीर अली क्षेत्र के बरकत शाह मदरसा से लगे एक मकान पर दो मिसाइल दागे गए. हमले में चार लोग मारे गए जिनमें तुर्कमेनिस्तान से अलकायदा का एक आतंकी शामिल है.

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली क्षेत्र में सीआईए संचालित ड्रोन से आज कुछ अंतराल के बाद फिर हमला किया गया. इस हमले में तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गये.

एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी इलाके में स्थित मीर अली के घर पर किये गये इस लक्षित हमले में तीन लोग मारे गये.

प्रधानमंत्री के विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा के सलाहकार सरताज अजीज ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को कल बताया था कि सरकार सितंबर में अमेरिका के साथ ड्रोन हमलों के मुद्दे को उठायेगी. इसके सिर्फ एक ही दिन बाद आज यह हमला हुआ.

पाकिस्तान की ओर से बार बार विरोध जताये जाने के बावजूद अमेरिका ने अपना ड्रोन हमला अभियान बंद नहीं किया है. पाकिस्तान इन हमलों को उसकी संप्रभुता का उल्लंघन और आतंक के खिलाफ संघर्ष के लिए भी प्रतिकूल बताता है. उधर अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में अल कायदा और तालिबान के बहुत से शीर्ष आतंकवादी मार गिराये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >