पाकिस्तान में 125 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पुलिस ने यहां एक कार से 125 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करके एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी है.मीडिया रिपोटरें के अनुसार बारा काहु इलाके के एक घर में खड़ी एक कार के गैस सिलेंडर और इसके गुप्त स्थानों में विस्फोटक छुपाकर रखे गए थे. कार ने सीमा शुल्क का भुगतान नहीं […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पुलिस ने यहां एक कार से 125 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करके एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी है.मीडिया रिपोटरें के अनुसार बारा काहु इलाके के एक घर में खड़ी एक कार के गैस सिलेंडर और इसके गुप्त स्थानों में विस्फोटक छुपाकर रखे गए थे. कार ने सीमा शुल्क का भुगतान नहीं किया था. उसे कल जब्त किया गया था. पुलिस ने बताया कि एक बड़ी आतंकवादी घटना टल गई है.उन्होंने बताया कि मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस के एक केंद्र में उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >