चीन के शंघाई में अमोनिया रिसाव से 15 लोगों की मौत

बीजिंग : चीन का व्यावसायिक केंद्र कहलाने वाले शंघाई की एक रेफ्रिजरेशन इकाई में द्रव अमोनिया के रिसाव से आज कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य बीमार पड़ गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, निकाय की सरकार ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट सीना वेइबो पर अपने आधिकारिक […]

बीजिंग : चीन का व्यावसायिक केंद्र कहलाने वाले शंघाई की एक रेफ्रिजरेशन इकाई में द्रव अमोनिया के रिसाव से आज कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य बीमार पड़ गए.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, निकाय की सरकार ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट सीना वेइबो पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर बताया कि यह दुर्घटना बाओशन जिले की रेफ्रिजरेशन इकाई में हुई.वेबसाइट पर एक स्थानीय समाचारपत्र द्वारा ली गई तस्वीरें डाली गईं, जिनमें अग्निशमन विभाग के ट्रकों को पाइप से पानी डालते दिखाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >