लाहौर में विस्फोट में एक व्यक्ति घायल

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में आज एक दुकान परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया. टीवी चैनलों के अनुसार शहर के गुलबर्ग इलाके में हुए विस्फोट में एक निजी सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. चैनलों ने कहा कि यह सिलेंडर विस्फोट हो सकता है.पास के लिबर्टी पुलिस थाने […]

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में आज एक दुकान परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया.

टीवी चैनलों के अनुसार शहर के गुलबर्ग इलाके में हुए विस्फोट में एक निजी सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. चैनलों ने कहा कि यह सिलेंडर विस्फोट हो सकता है.पास के लिबर्टी पुलिस थाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया.घटना की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >