सुरक्षा परिषद में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव पेश करेगा ब्रिटेन

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका और सहयोगी देशों की सीरिया पर कार्रवाई की तैयारी के बीच ब्रिटेन ने आज कहा कि वह सैन्य कार्रवाई की स्वीकृति लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश करेगा. उधर, सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी देश अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रुस के राजदूत सुरक्षा परिषद के कार्यालय में […]

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका और सहयोगी देशों की सीरिया पर कार्रवाई की तैयारी के बीच ब्रिटेन ने आज कहा कि वह सैन्य कार्रवाई की स्वीकृति लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश करेगा.

उधर, सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी देश अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रुस के राजदूत सुरक्षा परिषद के कार्यालय में बंद कमरे में इस प्रस्ताव के मसौदे पर बातचीत कर रहे हैं. ब्रिटेन चाहता है कि सीरिया में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने की इजाजत दी जाए. दूसरी ओर रुस सीरिया में सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहा है.

सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव के पारित होने के लिए जरुरी है कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को रुस एवं चीन का समर्थन मिले. रुस और चीन के पास वीटो का अधिकार है.अमेरिका और सहयोगी देश कथित रासायनिक हमले के बाद सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. दमिश्क के निकट बीते 21 अगस्त को कथित रासायनिक हमला हुआ था जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत की खबर थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >