पेशावर में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित पेशावर शहर में आज सुरक्षा बलों के एक काफिले को सड़क किनारे लगाये गये बम से निशाना बनाया गया. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. काफिला बाजिद खेल इलाके से गुजर रहा था उसी दौरान कोहट रोड पर रिमोट कंट्रोल से बम में विस्फोट […]

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित पेशावर शहर में आज सुरक्षा बलों के एक काफिले को सड़क किनारे लगाये गये बम से निशाना बनाया गया. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

काफिला बाजिद खेल इलाके से गुजर रहा था उसी दौरान कोहट रोड पर रिमोट कंट्रोल से बम में विस्फोट किया गया.पुलिस के अनुसार, बम सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि काफिले के एक वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >