स्पेन के पर्वतारोही ने बनाया नया मैटरहोर्न रिकॉर्ड

जिनेवा : स्पेन के एक पर्वतारोही ने मैटरहोर्न पर्वत पर सबसे तेज गति से चढ़ने और उतरने का नया रिकॉर्ड बनाया है. इस अभियान में केवल दो घंटे 52 मिनट लगे.स्विस अखबार ले मैटिन ने कल खबर दी कि किलियान जॉर्नेट बुरगाडा ने 1995 में इटली के ब्रूनो ब्रुनोड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ […]

जिनेवा : स्पेन के एक पर्वतारोही ने मैटरहोर्न पर्वत पर सबसे तेज गति से चढ़ने और उतरने का नया रिकॉर्ड बनाया है. इस अभियान में केवल दो घंटे 52 मिनट लगे.स्विस अखबार ले मैटिन ने कल खबर दी कि किलियान जॉर्नेट बुरगाडा ने 1995 में इटली के ब्रूनो ब्रुनोड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

जॉर्नेट, सेरेविनिया में गांव के चर्च से कल भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे रवाना हुए. उन्हें 4,478 मीटर की उंचाई पर स्थित मैटरहोर्न शिखर पर पहुंचने में केवल दो घंटे लगे और प्रस्थान बिन्दु पर वापस लौटने में एक घंटे से कम समय लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >