अमेरिकी सैनिक द्वारा किए गए नरसंहार मामले की सुनवाई आज से होगी शुरु

संयुक्त शिविर लुई : अमेरिकी सेना अफगानिस्तान के एक गांव में घरों में घुसकर 16 लोगों की हत्या करने वाले अपने स्टाफ साज्रेंट रॉबर्ट बेल्स के मामले की सुनवाई आज से शुरु करेगी. गांव के लोग भी इस सुनवाई में शामिल होंगे. पिछले साल 11 मार्च को हुए इस नरसंहार को लेकर मृत्युदंड से बचने […]

संयुक्त शिविर लुई : अमेरिकी सेना अफगानिस्तान के एक गांव में घरों में घुसकर 16 लोगों की हत्या करने वाले अपने स्टाफ साज्रेंट रॉबर्ट बेल्स के मामले की सुनवाई आज से शुरु करेगी. गांव के लोग भी इस सुनवाई में शामिल होंगे.

पिछले साल 11 मार्च को हुए इस नरसंहार को लेकर मृत्युदंड से बचने के लिए बेल्स ने इस साल जून में अपना जुर्म कबूल कर लिया था. सैन्य न्यायाधीशों के चयन के साथ आज उसके मामले की सुनवाई शुरु हो जाएगी. सैन्य न्यायाधीश केवल इस बात का निर्धारण करेंगे कि क्या बेल्स को पैरोल की संभावना के साथ उम्रकैद की सजा दे या इसके बगैर उसे उम्रकैद की सजा सुनायी जाए.सेना के अभियोजक सुनवाई के दौरान नौ ग्रामीणों को गवाही के लिए पेश करेंगे. सुनवाई के करीब एक हफ्ते तक चलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >