भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कायम: पेंटागन

वाशिंगटन : लद्दाख क्षेत्र में चीन के सैनिकों की हालिया घुसपैठ के मद्देनजर पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस से कहा है कि सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. पेंटागन ने चीन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट के जरिए कांग्रेस को बताया, ‘‘चीन और भारत के बीच हाल के वर्षों में राजनीतिक और आर्थिक […]

वाशिंगटन : लद्दाख क्षेत्र में चीन के सैनिकों की हालिया घुसपैठ के मद्देनजर पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस से कहा है कि सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.

पेंटागन ने चीन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट के जरिए कांग्रेस को बताया, ‘‘चीन और भारत के बीच हाल के वर्षों में राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के बढ़ने के बावजूद, 4,057 किलोमीटर लंबी सीमा पर तनाव बरकरार है. अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र में तनाव है.’’ इस रिपोर्ट में चीन के सैनिकों की हालिया घुसपैठ का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया गया है.

इसमें कहा गया है कि साल 2009 में दोनों देशों ने अपने-अपने दावों पर जोर देने के लिए प्रयास तेज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >