फिलीपीन में नौका दुर्घटना में 39 लोगों की मौत, कई लापता

सेबू : फिलीपीन के सेबू शहर के निकट हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है और 80 से अधिक अब भी लापता हैं. सेबू के गवर्नर किलारियो डेविड तृतीय ने बताया कि एमवी थॉमस एक्विनास के 751 यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को बचाया गया है. मनीला से […]

सेबू : फिलीपीन के सेबू शहर के निकट हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है और 80 से अधिक अब भी लापता हैं. सेबू के गवर्नर किलारियो डेविड तृतीय ने बताया कि एमवी थॉमस एक्विनास के 751 यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को बचाया गया है.

मनीला से 570 किलोमीटर दूर समुद्र में हुई इस दुर्घटना के बारे में तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 39 लोगों की जान गई है, 80 से अधिक अब भी लापता हैं.

बीते शुक्रवार की रात एक मालवाहक जहाज से टकराने के तुरंत बाद यह नौका डूब गई थी. इस पर 870 यात्री एवं चालक दल के सदस्य सवार थे.

तूफानी मौसम की वजह से कल राहत एवं बचाव अभियान बीच में ही रोक देना पड़ा था और आज तड़के जब बचावकर्मी पानी में उतरे तब भी ऐसी ही परिस्थितियों ने उनकी कोशिशों में बाधा डाली.

उधर, नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर ग्रेगरी फैबिक ने बताया कि खराब मौसम की aजह से गोताखोर डूबी नौका के भीतर नहीं घुस पा रहे हैं, जहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, हालांकि वे वहां पहुंचने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >