पाकिस्तान: ट्रेन पर हुए हमले में दो की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज एक ट्रेन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गये और 15 से अधिक घायल हो गये. प्रांतीय राजधानी क्वेटा से रावलपिंडी जा रही जफर एक्सप्रेस पर बोलान जिले में माछ के निकट हमला किया गया.पाकिस्तान रेलवे के […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज एक ट्रेन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गये और 15 से अधिक घायल हो गये.

प्रांतीय राजधानी क्वेटा से रावलपिंडी जा रही जफर एक्सप्रेस पर बोलान जिले में माछ के निकट हमला किया गया.पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता दिलदार हुसैन ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने पहले ट्रेन पर रॉकेट दागे और फिर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी.उन्होंने कहा, इस हमले में दो लोग मारे गये और 15 से अधिक घायल हुए हैं. हुसैन ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि हमले के बाद अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की और फिर इसे इसके गतंव्य की ओर रवाना कर दिया गया.सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इस हमले का जवाब दिया और बंदूकधारियों के साथ उनकी कड़ी मुठभेड़ हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >