बेरुत: अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाली सीरियाई तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है. यह जानकारी कार्यकर्ताओं ने दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि कल रात किए गए हमलों में तेल अब्यद शहर के बाहर तुर्की-सीरिया सीमा के पास एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है.
आईएस के कब्जे वाली रिफाइनरी को हवाई हमलों में निशाना बनाया गया
बेरुत: अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाली सीरियाई तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है. यह जानकारी कार्यकर्ताओं ने दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि कल रात किए गए हमलों में तेल अब्यद शहर के बाहर तुर्की-सीरिया सीमा के पास एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है. […]

तुर्किश डोगन न्यूज एजेंसी की एक वीडियो में रिफाइनरी पर हमला करते हुए दिखाया गया है. ब्रिटेन आधारित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुमान के मुताबिक, हमलों में तकरीबन 30 लोग मारे गए हैं. सीरियाई कार्यकर्ताओं का समूह ‘रक्का इज बीइंग स्लॉटर्ड साइलेंट्ली’ ने भी हमले को रिपोर्ट किया है, लेकिन उसके मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है. अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन ने फौरन हमला करने की बात नहीं स्वीकारी.