पाक ने अपने नागरिको का भारत दौरा रद्द किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने दिल्ली में हजरत अमीर खुसरो के सालाना उर्स के लिए जाने वाले अपने नागरिकों के प्रस्तावित दौरे को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है.पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में 22-29 अगस्त के बीच आयोजित होने जा रहे उर्स के सिलसिले में भारत जाने वाले […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने दिल्ली में हजरत अमीर खुसरो के सालाना उर्स के लिए जाने वाले अपने नागरिकों के प्रस्तावित दौरे को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है.पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में 22-29 अगस्त के बीच आयोजित होने जा रहे उर्स के सिलसिले में भारत जाने वाले पाकिस्तानी जायरीन का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया है. जायरीन से कहा गया है कि वह भारत जाने के लिए लाहौर में जमा न हों. इससे पहले यहां के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने जायरीन से लाहौर में एकत्र होने के लिए कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >