मैक्सिको में गोलीबारी,6 की मौत

मैक्सिको : मैक्सिको के पश्चिमी राज्य मचोआकन के एक घर में एक बंदूकधारी घुस आया और गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें छह लोग मारे गए और 10 घायल हो गए. सरकारी अभियोजकों ने बताया कि राज्य के टुक्सपैन शहर में रविवार को हमले में एक परिवार को निशाना बनाया गया. यह परिवार पहले मैक्सिको राज्य […]

मैक्सिको : मैक्सिको के पश्चिमी राज्य मचोआकन के एक घर में एक बंदूकधारी घुस आया और गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें छह लोग मारे गए और 10 घायल हो गए. सरकारी अभियोजकों ने बताया कि राज्य के टुक्सपैन शहर में रविवार को हमले में एक परिवार को निशाना बनाया गया. यह परिवार पहले मैक्सिको राज्य में रहता था लेकिन अपराधियों से धमकियां मिलने के बाद परिवार मचोआकन आकर रहने लगा था.

अधिकारियों ने बताया दो बंदूकों से कम से कम 47 गोलियां चलायी गयीं. यह परिवार जनवरी में मैक्सिको राज्य से मचोआकन आया था. मचोआकन, मैक्सिको का सबसे अधिक हिंसाग्रस्त राज्य है और मैक्सिको की सरकार इस राज्य में अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >