भारतीय रेस्त्रां में हुई ओबामा-मिशेल की डिनर डेट

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने राष्ट्रपति के 52वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए यहां के एक महंगे भारतीय रेस्त्रां में डिनर किया. राष्ट्रपति और मिशेल ने व्हाइट हाउस के पास वेस्ट एंड इलाके में स्थित पुरस्कार विजेता रसिका रेस्त्रां में डिनर डेट किया. व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति और […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने राष्ट्रपति के 52वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए यहां के एक महंगे भारतीय रेस्त्रां में डिनर किया.

राष्ट्रपति और मिशेल ने व्हाइट हाउस के पास वेस्ट एंड इलाके में स्थित पुरस्कार विजेता रसिका रेस्त्रां में डिनर डेट किया.

व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति और प्रथम महिला, राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाने बाहर जा रहे हैं. इससे पहले व्हाइट हाउस से निकलते समय मिशेल को काले रंग की घुटने तक की एक बैकलेस ड्रेस में देखा गया. वहीं ओबामा अपने सामान्य सूट में थे.

रेस्त्रां के वेबसाइट के अनुसार, रेस्त्रां में आधुनिक भारतीय पकवान परोसे जाते हैं. इनके खास व्यंजनों में तवा (ग्रिडल), सिगरी (ओपेन बारबेक्यू), तंदूरी और दूसरे क्षेत्रीय व्यंजन शामिल हैं.

राष्ट्रपति ओबामा रविवार को 52 साल के हो गये. उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ कैंप डेविड में जन्मदिन सप्ताहांत मनाया.दिल्ली में जन्मे अशोक बजाज का नाइटब्रिज समूह रसिका रेस्त्रां का मालिक है. यह रेस्त्रां वाशिंगटन में लोकप्रिय है.अशोक बजाज लंदन और अमेरिका में पिछले 25 सालों से कई पुरस्कार विजेता रेस्त्रां चला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >