पत्नी को गोली मारी,तस्वीरें फेसबुक पर डाली लिखा,‘‘ रेस्ट इन पीस जेनिफर.’

वाशिंगटन : एक 31 वर्षीय अमेरिकी ने कथित रुप से अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद फेसबुक पर शव की रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें डालकर अपने अपराध को कुबूल कर लिया और साथ ही पुलिस में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. मियामी निवासी डेरेके मेदिना के फेसबुक एकाउंट […]

वाशिंगटन : एक 31 वर्षीय अमेरिकी ने कथित रुप से अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद फेसबुक पर शव की रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें डालकर अपने अपराध को कुबूल कर लिया और साथ ही पुलिस में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. मियामी निवासी डेरेके मेदिना के फेसबुक एकाउंट पर डाले गए संदेश में उसने अपनी पत्नी 26 वर्षीय जेनिफर अलफांसो की हत्या की बात स्वीकार की है.

मेदिना ने अपनी पत्नी की जो तस्वीर फेसबुक पर डाली है उसमें वह रसोईघर में पड़ी हुई है और उसके बाजू तथा चेहरे पर खून लगा है. उसका कैप्शन मेदिना ने लिखा है,‘‘ रेस्ट इन पीस जेनिफर.’’कल की इस घटना के संबंध में मेदिना ने अपने गुनाह को यह कहते हुए सही ठहराया है कि उसकी पत्नी उसे पीटती थी. द मियामी न्यू टाइम्स ने यह रिपोर्ट दी है.उसने लिखा है , ‘‘ मैं अपनी पत्नी की हत्या के लिए जेल जाउंगा या मौत की सजा पाउंगा. फेसबुक के सभी दोस्तों को प्यार. मुझेआप सभी की याद आएगी और आप मुझेखबरों में देखेंगे. मेरी पत्नी मेरी पिटाई करती थी और मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता था. इसलिए मैंने यह किया. उम्मीद है कि आप इसे समझेगे.’’

पुलिस ने बताया , मेदिना ने इसके बाद खुद कैमरे के समक्ष कहा कि उसने एक घरेलू विवाद के दौरा जेनिफर को गोली मारी. पुलिस अधिकारी इसके बाद दक्षिणी मियामी स्थित उसके घर गए और वहां से महिला का शव तथा एक दस वर्षीय बच्ची को बरामद किया जो सुरक्षित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >