रोम: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि शनिवार को भूमध्यसागर में नौका हादसे में करीब 300 प्रवासी लापता हैं.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की प्रवक्ता कारलोता सामी ने कहा कि जीवित बचे लोगों ने इसकी पुष्टि की है कि रविवार को लीबिया से रवाना हुई रबर की नौका सही-सलामत है.
यूएनएचआरसी ने कहा है कि करीब 300 लोग लापता हैं. इससे पहले एजेंसी ने जीवित बचे लोगों के हवाले से खबर दी थी कि 203 लोग मारे गए हैं.संयुक्त राष्ट्र, ‘सेव द चिल्ड्रेन’ और दूसरे सहायता संगठन यूरोपीय संघ के नए गश्ती अभियान की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि लोगों को बचाया नहीं जा सका है.
इससे पहले समाचार एजेंसी एएफपी ने खबर दी कि बीते शनिवार को 200 से अधिक लोग लीबिया से इटली के लिए रबर की दो नौकाओं में रवाना हुए थे.
कहा गया है कि हादसे में जीवित बचे प्रवासी फ्रांसीसी भाषा बोल रहे थे. ऐसे में लगता है कि आईवरी कोस्ट और सेनेगल जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों के हो सकते हैं.
