ताइवान में विमान हादसा, 25 लोगों की मौत

ताइपे: ताइवान में ट्रांस एशिया का एक यात्री विमान आज दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. सिर्फ सात महीने के भीतर इस एयरलाइन का यह दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.रात के समय बचाव अभियान जारी है. विमान का अगला हिस्सा अब भी पानी में है […]

ताइपे: ताइवान में ट्रांस एशिया का एक यात्री विमान आज दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. सिर्फ सात महीने के भीतर इस एयरलाइन का यह दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.रात के समय बचाव अभियान जारी है. विमान का अगला हिस्सा अब भी पानी में है जिसमें 17 लोगों के फंसे होने की आंशका है.कॉकपिट से जो आखिरी संदेश मिला था वो ‘मेडे मेडे इंजन फ्लेमआउट’ था. इसे स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित किया गया.बचाव अधिकारियों का कहना है कि मलबे से 16 जीवित लोगों को निकाला गया है. विमान में 58 लोग सवार थे जिनमें अधिकांश लोग चीनी पर्यटक थे.

कुछ महीनों के भीतर ट्रांसएशिया का यह दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पिछले साल जुलाई महीने में तूफान के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी.

आज का हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के करीब हुआ. एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी पीटर चेन सहित उसके छह अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में माफी मांगी.स्थानीय टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में दर्शाया गया कि एटीआर 72 प्रोप-जेट विमान एक ओर झुक गया था और उसका एक पंख ताइवान के नेशनल फ्री वे नंबर 1 से रगड खाते हुए कुछ ही सेकेंड बाद नदी में जा गिरा.

चेन ने कहा कि उडान भरने के चार मिनट के बाद विमान का संपर्क टूट गया था, हालांकि मौसम उडान भरने के अनुकूल था और हादसे की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >