मलेशिया चुनाव में कांटे की टक्कर

कुआलालंपुर : मलेशिया में कांटे की टक्कर वाले आम चुनाव में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चुनाव में पिछले छह दशक से देश की सत्ता संभाल रही पार्टी को विपक्षी दल से कड़ी टक्कर मिल रही है. यह जानने के लिए कि देश में पिछले 56 वर्षों से […]

कुआलालंपुर : मलेशिया में कांटे की टक्कर वाले आम चुनाव में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चुनाव में पिछले छह दशक से देश की सत्ता संभाल रही पार्टी को विपक्षी दल से कड़ी टक्कर मिल रही है. यह जानने के लिए कि देश में पिछले 56 वर्षों से राज कर रही बारीसन नेसनल (सत्तारुढ़ राजनीतिक दल) फिर से सत्ता में आती है या फिर उसे विपक्ष के हाथों हार मिलती है, मलेशिया के लोग स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने और मतगणना शुरु होने का इंतजार कर रहे थे.

चुनाव आयोग ने कहा कि मलेशिया में पंजीकृत 1.299 करोड़ मतदाताओं में से 80 प्रतिशत ने आज देश में हुए आम चुनाव में मतदान किया. शाम पांच बजे सभी मतदान केंद्रों को बंद कर दिया गया. मतदान समाप्त होने के साथ ही मलेशिया में मतगणना शुरु हो गई और पहले चरण के परिणाम जल्दी ही आने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नजीब रजक को यकीन है कि बारीसन नेसनल गठबंधन मलेशिया में महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति बना रहेगा. विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम के तीन दलों वाले गठबंधन को यकीन है कि देश की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया पर उनका कब्जा होगा. पिछले महीने भंग हुए 222 सदस्यीय सदन में बारीसन नेसनल पार्टी के 135 सदस्य थे. यदि विपक्षी दल को जीत हासिल होती है तो यह पूर्व उप प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि 15 साल पहले सत्ताधारी बारीसन नेसनल गठबंधन ने उन्हें बेदखल कर दिया था.

करीब 2.9 करोड़ लोगों की आबादी वाले इस देश में 60 प्रतिशत मलय हैं जो सभी मुस्लिम हैं. उनके अलावा 25 प्रतिशत चीनी मूल के लोग हैं जो अधिकतर ईसाई एवं बौद्ध हैं और आठ प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं जो अधिकतर हिन्दू हैं. पिछले चुनावों में मूलनिवासी भारतीयों ने बड़ी संख्या में विपक्षी गठबंधन का समर्थन किया था. एक स्वतंत्र सर्वेक्षण में सत्तारुढ़ गठबंधन और विपक्षी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >