नेपाल के पोखरा में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप

काठमंाडो : नेपाल के पर्यटक केंद्र पोखरा में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 44 मिनट पर आया. लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर खुले में आ गए. नेपाल भूगर्भ केंद्र के अनुसार भूकंप के कारण […]

काठमंाडो : नेपाल के पर्यटक केंद्र पोखरा में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 44 मिनट पर आया. लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर खुले में आ गए.
नेपाल भूगर्भ केंद्र के अनुसार भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. पुलिस ने बताया कि एक महिला डर के मारे घर से दौड़ कर जब बाहर आयी तब वह फिसल गयी और मामूली रूप से जख्मी हो गयी. नेपाल भूगर्भ केंद्र के अनुसार भूंकप का केंद्र काठमांडो से 300 किलोमीटर दूर कासकी जिले में था. पर्बत, बागलुंग, मायगडी और अन्य पड़ोसी जिलों में तीन सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >