पाक हवाई हमलों में 76 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद: अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के दो अलग अलग हमलों में एक तालिबान कमांडर सहित कम से कम 76 आतंकवादी आज मारे गए. वहां पाक सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ एक भीषण अभियान छेड रखा है. सुरक्षा बलों ने उत्तर वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में आतंकवादियों के कब्जे वाले इलाकों […]

इस्लामाबाद: अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के दो अलग अलग हमलों में एक तालिबान कमांडर सहित कम से कम 76 आतंकवादी आज मारे गए. वहां पाक सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ एक भीषण अभियान छेड रखा है.

सुरक्षा बलों ने उत्तर वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में आतंकवादियों के कब्जे वाले इलाकों को निशाना बनाया. उत्तर वजीरिस्तान पाकिस्तान के सात कबायली क्षेत्रों में एक है और अफगान सीमा के पास है. सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा, ‘‘प्रथम हवाई हमले में कुछ विदेशी सहित 53 आतंकी मारे गए.’’ सेना ने बताया कि दूसरे हवाई हमले में इलाके में 23 और आतंकवादी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >