पाक में मुंबई मामले की सुनवाई 18 मई तक स्थगित

इस्लामाबाद: मुख्य अभियोजक की हत्या के कारण वर्ष 2008 में मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त रहे सात पाकिस्तानी संदिग्ध के मामले की सुनवाई आज 18 मई तक स्थगित कर दी गयी. संघीय जांच एजेंसी(एफआईए) के अभियोजकों ने इस्लामाबाद में कल मुख्य अभियोजक चौधरी जुल्फिकार अली की हत्या के कारण आतंक निरोधी अदालत के न्यायाधीश चौधरी […]

इस्लामाबाद: मुख्य अभियोजक की हत्या के कारण वर्ष 2008 में मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त रहे सात पाकिस्तानी संदिग्ध के मामले की सुनवाई आज 18 मई तक स्थगित कर दी गयी.

संघीय जांच एजेंसी(एफआईए) के अभियोजकों ने इस्लामाबाद में कल मुख्य अभियोजक चौधरी जुल्फिकार अली की हत्या के कारण आतंक निरोधी अदालत के न्यायाधीश चौधरी हबीब उर रहमान से मामले की सुनवाई स्थगित करने को कहा.सूत्रों ने बताया कि रावलपिंडी में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजकों की यह मांग स्वीकार ली.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या एफआईए अली के स्थान पर नये मुख्य अभियोजक को नियुक्त करेगी अथवा उनके मातहत, चौधरी अजहर को यह जिम्मेदारी दी जाएगी.अज्ञात बंदूकधारी ने कल इस्लामाबाद में अली की हत्या कर दी थी. इस हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >