भारत अंतरराष्ट्रीय मंडेला दिवस मनाने वाले देशों में शामिल

संयुक्त राष्ट्र: भारत गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 95वें जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय मंडेला दिवस मनाने वाले संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों में शामिल हुआ.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह दिवस भारत के लिए भी खास महत्व रखता है. भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अशोक कुमार मुखर्जी ने यहां संयुक्त राष्ट्र […]

संयुक्त राष्ट्र: भारत गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 95वें जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय मंडेला दिवस मनाने वाले संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों में शामिल हुआ.

प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने कहा कि यह दिवस भारत के लिए भी खास महत्व रखता है. भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अशोक कुमार मुखर्जी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र के लिए मनमोहन के संदेश को पढ़ते हुए कहा, नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर, मैं नेल्सन मंडेला के अपने जीवन को समर्पित किये गये मूल्यों का उत्सव मनाने पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की प्रशंसा करता हूं.

प्रधानमंत्री ने आठ जून से अस्पताल में भर्ती मंडेला के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >