वाशिंगटन : अमेरिका ने अपनी सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि में सिख समुदाय के असीम योगदान को स्वीकार करते हुए भगत सिंह थिंड के आगमन का 100वां वर्ष मनाया. गौरतलब है कि थिंड ने भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता दिलाने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया.
वह जुलाई 1913 में अमृतसर से अमेरिका पहुंचे थे. वह पहले पगड़ीधारी सिख थे जो अमेरिकी सशस्त्र बल में भर्ती हुए थे. उन्होंने खुद को और अन्य लोगों को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी.
व्हाइट हाउस के लोक संबंध कार्यालय के सहायक निदेशक पॉल मोंटेरियो ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य अमेरिका के लिए किए गए सिख समुदाय के योगदान को मान्यता देना है.
