पाकिस्तान छोड़ेंगे जरदारी

इस्लामाबादः आसिफ अली जरदारी अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद 8 सितंबर तक पाकिस्तान छोड़ देंगे. पाक में जारी मीडिया रिर्पोट के अनुसार जरदारी के पाक छोड़ने का कारण उनकी जान को खतरा और उन पर चल रहे भष्ट्राचार के मामले को बताया गया है.सूत्रों के अनुसार जरदारी के दोस्तों ने उन्हें पाकिस्तान छोड़ने की […]

इस्लामाबादः आसिफ अली जरदारी अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद 8 सितंबर तक पाकिस्तान छोड़ देंगे. पाक में जारी मीडिया रिर्पोट के अनुसार जरदारी के पाक छोड़ने का कारण उनकी जान को खतरा और उन पर चल रहे भष्ट्राचार के मामले को बताया गया है.सूत्रों के अनुसार जरदारी के दोस्तों ने उन्हें पाकिस्तान छोड़ने की सलाह दी है क्योंकि उनकी जान को खतरा और उन पर चल रहे भष्ट्राचार के मामले है.

सुप्रीम कोर्ट ने उन पर स्विट्जरलैंड के एक मामले में दुबारा जांच के आदेश दिये है. जरदारी के सहयोगियों ने उन्हें चेताया है कि एक बार जरदारी राष्ट्रपति के पद से हट जाए तो उनके पास सुरक्षा की भारी कमी होगी जिससे उनके लिए खतरा और बढ़ जाएगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक नेता ने कहा पाक के राष्ट्रपति बनने के बाद जरदारी जनता से बहुत कम संपर्क में रहे. मुख्यतः जरदारी बंकर में रहना पसंद करते थे ताकि वो सुरक्षित महसूस कर सकें. लेकिन राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >