पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई 20 जुलाई तक टली

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मुंबई हमले के सात संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई आज 20 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई क्योंकि मामले के चार गवाह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. आतंकवाद विरोधी न्यायाधीश कौसर अब्बास जैदी ने आज इस्लामाबाद में इस मामले की सुनवाई कर रहे थे और गवाहों की गैरहाजिरी की वजह […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मुंबई हमले के सात संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई आज 20 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई क्योंकि मामले के चार गवाह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए.

आतंकवाद विरोधी न्यायाधीश कौसर अब्बास जैदी ने आज इस्लामाबाद में इस मामले की सुनवाई कर रहे थे और गवाहों की गैरहाजिरी की वजह से उन्होंने मामले को स्थगित कर दिया. मामले के चार गवाहों हमजा बिन तारिक, मुहम्मद अली, मोहम्मद सैफुद्दीन सैफुल्लाह खान और उमर दराज खान को सम्मन किया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. इन गवाहों ने अदालत को आवेदन दायर कर सूचित किया कि वे कराची से इस्लामाबाद आने का खर्च वहन नहीं कर सकते. उन्होंने अदालत से यात्र का खर्च मुहैया कराने का आग्रह किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >