पाकिस्तान : सड़क हादसे में 13 की मौत

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. राहत कार्य विभाग के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने बताया कि शेखपुरा में मोटरसाइकिल रिक्शा को कराची से लाहौर जा रही एक ट्रेन […]

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं.

राहत कार्य विभाग के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने बताया कि शेखपुरा में मोटरसाइकिल रिक्शा को कराची से लाहौर जा रही एक ट्रेन ने टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल रिक्शा में 14 लोग सवार थे.

उन्होंने कहा कि रिक्शा में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया.

रेलवे पुलिस ने रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है. चालक की हादसे में मौत हो गयी. पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने ट्वीट के जरिए इस हादसे पर दुख जताया. फिलहाल वह चीन दौरे पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >