मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं. तहरीर चौक के पास एक पुल पर दोंनो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और बोतलें फेंकी.
बीचबचाव करने के लिए सेना को टैंकों के साथ हस्तक्षेप करना पड़ा. हिंसक झड़पें मोहम्मद मुर्सी के पक्ष में होने वाले प्रदर्शन के दौरान सेना की ओर से की जाने वाली फायरिंग के चलते तीन लोगों की मौत के कई घंटे बाद शुरू हुई. खबरों के मुताबिक मिस्र के अन्य शहरों में भी झड़पें हुई हैं जिनमें कम से कम 12 बारह लोग मारे गए और 318 घायल हो गए.
