स्विस राजदूत ने उमर के साथ आपसी हितों पर की चर्चा

श्रीनगर: भारत में नियुक्त स्विटजरलैंड के राजदूत लिनुस वोन कासेलमुर ने आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उनके साथ पारस्परिक हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम यहां हुई बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने आगंतुक […]

श्रीनगर: भारत में नियुक्त स्विटजरलैंड के राजदूत लिनुस वोन कासेलमुर ने आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उनके साथ पारस्परिक हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम यहां हुई बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने आगंतुक राजदूत को जम्मू कश्मीर की पर्यटन की अपार क्षमताओं से भी अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >