मारीशस ने भारत के प्रयासों को सराहा

पोर्ट लुईः मारीशस ने हिंद महासागर के आसपास के क्षेत्र में समुद्री डाकुओं से मुकाबला करने में भारत के योगदान की आज सराहना की. मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि ‘‘भारत हमारे क्षेत्र में समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान में उल्लेखनीय योगदान किया है.’’ रामगुलाम यहां इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फार रीजनल कोआपरेशन […]

पोर्ट लुईः मारीशस ने हिंद महासागर के आसपास के क्षेत्र में समुद्री डाकुओं से मुकाबला करने में भारत के योगदान की आज सराहना की.

मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि ‘‘भारत हमारे क्षेत्र में समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान में उल्लेखनीय योगदान किया है.’’ रामगुलाम यहां इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फार रीजनल कोआपरेशन (आईओआर-एआरसी) के प्रथम आर्थिक व कारोबारी सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे.

दो दिवसीय सम्मेलन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा व जापान, सिंगापुर, श्रीलंका, बांग्लादेश व दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. आईओआर-एआरसी 20 देशों का समूह है और सदस्य देशों का सम्मिलित जीडीपी 2012 में बढ़कर अनुमानित 6,900 अरब डालर पर पहुंच गया जो 2010 में 5,800 अरब डालर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >