लंदन : दक्षिण अफ्रीका में हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय मूल के कारोबारी श्रीएन देवानी के प्रत्यर्पण को लेकर आज यहां सुनवाई आरंभ हो गई.
नवंबर, 2010 में 33 वर्षीय देवानी की पत्नी एनी (28) की केपटाउन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. देवानी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. दक्षिण अफ्रीकी सरकार की पैरवी कर रहे ह्यूगो कीथ ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई की शुरुआत की.
अवसाद का उपचार करा रहे देवानी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए, लेकिन उनके पिता प्रकाश और भाई प्रेयेन अदालत पहुंचे.
