युगांडा में गैस टैंकर में विस्फोट,29 मरे

कम्पाला : युगांडा में एक कार और गैस टैंकर में टक्कर से आग लगने के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए. पुलिस प्रवक्ता इबन सेनकुम्बी ने आज बताया कि राजधानी कम्पाला के बाहरी इलाके में कल एक यात्री कार गैस टैंकर से टकरा गई […]

कम्पाला : युगांडा में एक कार और गैस टैंकर में टक्कर से आग लगने के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए. पुलिस प्रवक्ता इबन सेनकुम्बी ने आज बताया कि राजधानी कम्पाला के बाहरी इलाके में कल एक यात्री कार गैस टैंकर से टकरा गई जिससे दोनों में आग लग गयी.

मरने वालों में ज्यादातर यात्री मोटरसाइकिल सवार हैं जो टक्कर के बाद टैंकर से गैस निकालने की कोशिश कर रहे थे. बुरी तरह झुलसे लोगों को कम्पाला के मुख्य रेफरल अस्पताल में भेज दिया गया है. एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता के अनुसार कम से कम 20 लोग बुरी तरह जले हुए हैं. वहां आने वाले लोगों को पुलिस और सुरक्षा कर्मचारी वहां से हटा रहे हैं. उनका कहना है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के कारण अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी उनकी देखरेख में व्यस्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >