विस्फोट और गोलीबारी में सात की मौत

बगदाद: इराक के सुन्नी बहुत इलाकों में हुए दो हमलों में सात लोग मारे गए. इनमें से एक विस्फोट पश्चिमी बगदाद के बाजार में हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के उपनगर अबु गरीब के एक बाजार में आज सुबह हुए बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और […]

बगदाद: इराक के सुन्नी बहुत इलाकों में हुए दो हमलों में सात लोग मारे गए. इनमें से एक विस्फोट पश्चिमी बगदाद के बाजार में हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के उपनगर अबु गरीब के एक बाजार में आज सुबह हुए बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए.

पुलिस ने बताया कि राजधानी से 65 किलोमीटर पश्चिम में फालुजा में हमलावरों ने साइलेंसर लगी बंदूकों से गोली मारकर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी.स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. सभी अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >