स्नोडेन के प्रत्यर्पण पर बातचीत जारी

वाशिंगटन : अमेरिका में जासूसी के आरोप में वांछित अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कान्ट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन के प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिका और रुस के बीच बातचीत जारी है. स्नोडेन मास्को हवाई अड्डे पर रुके हुए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने कहा, ‘‘हम रुस से संपर्क बनाए हुए है. हमें […]

वाशिंगटन : अमेरिका में जासूसी के आरोप में वांछित अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कान्ट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन के प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिका और रुस के बीच बातचीत जारी है. स्नोडेन मास्को हवाई अड्डे पर रुके हुए हैं.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने कहा, ‘‘हम रुस से संपर्क बनाए हुए है. हमें भरोसा है कि कानूनी सहयोग के तहत उसे निष्कासित करवाने और अमेरिका भेजने का प्रावधान है और हम रुसी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं.’’ स्नोडेन पर सीआईए के गुप्त इंटरनेट और फोन निगरानी कार्यक्रम से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है. अमेरिकी अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है और फिलहाल वह रुस की राजधानी मास्को के शेरमेतयेवो हवाईअड्डे के पारगमन क्षेत्र में रके हुए हैं.

वेंट्रेल ने बताया, ‘‘ओबामा प्रशासन रुस से उसे तत्काल प्रत्यर्पित करने को कह रहा है. राजनयिक और कानून लागू करने वाले चैनलों के माध्यम से बातचीत हो रही है.’’ उन्होंने साथ ही कहा कि हाल के महीनों में अमेरिका ने मास्को की अपील के बाद कई लोगों को रुस प्रत्यर्पित किया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि रुस इस मामले में अमेरिका के साथ सहयोग करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >