अफगानिस्तान:बम विस्फोट में आठ महिलाओं की मौत

कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में आज सड़क किनारे रखे गए एक बम में विस्फोट हो जाने से आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. कंधार प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता घोरजांग अफरीदी ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘सड़क किनारे रखे एक बम ने एक वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ महिलाओं और एक बच्चे की […]

कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में आज सड़क किनारे रखे गए एक बम में विस्फोट हो जाने से आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. कंधार प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता घोरजांग अफरीदी ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘सड़क किनारे रखे एक बम ने एक वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई तथा चालक और दो अन्य पुरष घायल हो गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और लड़के की सगाई के लिए दुल्हन के घर जा रहे थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >