फेसबुक पर कमेंट में फोटो डालें

सोशल नेटवर्किग साइटों के बीच आगे बढ़ने की होड़ के बीच हर रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है. इसी क्रम में फेसबुक ने बिना किसी पूर्व एलान के एक नया फीचर जोड़ा है. अब आप किसी के स्टेटस पर अपने कमेंट में फोटो पोस्ट कर सकते हैं. ऐसे करें फोटो पोस्ट फेसबुक पर […]

सोशल नेटवर्किग साइटों के बीच आगे बढ़ने की होड़ के बीच हर रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है. इसी क्रम में फेसबुक ने बिना किसी पूर्व एलान के एक नया फीचर जोड़ा है. अब आप किसी के स्टेटस पर अपने कमेंट में फोटो पोस्ट कर सकते हैं.

ऐसे करें फोटो पोस्ट

फेसबुक पर किसी के स्टेटस की नीचे आपके कमेंट के लिए जो खाली जगह होती है, उसी के दाईं तरफ एक छोटा सा कैमरा आइकन दिखेगा. इस पर क्लिक करके आप फोटो पोस्ट कर सकते हैं.

हैशटैग के बाद दूसरा बदलाव : हालांकि कमेंट में फोटो पोस्ट करने का ऑप्शन फिलहाल सभी कमेंट में नहीं दिख रहा है. फेसबुक ने कुछ ही दिन पहले ट्विटर की तरह हैशटैग फीचर दिया था. फेसबुक हेडक्वॉर्टर पर इन दिनों एक इवेंट चल रहा है, जिसमें कुछ नया एलान होने की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >