कश्मीर मुद्दे पर नजरिए में कोई बदलाव नहीं : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि कश्मीर मसले के प्रति उसके नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है तथा वह भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय स्तर पर आपसी मतभेद सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करता है. विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम हमेशा की तरह भारत […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि कश्मीर मसले के प्रति उसके नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है तथा वह भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय स्तर पर आपसी मतभेद सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करता है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम हमेशा की तरह भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग, विचार विमर्श और चर्चा को प्रोत्साहित करते हैं.’’ उन्होंने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने संबंधी प्रश्नों का जवाब देते हुए यह बात कही.

जेन ने कहा, ‘‘ कश्मीर पर हमारी स्थिति में बदलाव नहीं आया है तथा ये वार्ताएं भारत और पाकिस्तान की सरकारों पर निर्भर करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >