पाक में आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या 35 हुई

पेशावर: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में एक जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती सात घायल व्यक्तियों की मौत हो गई. ये लोग गंभीर रुप से घायल थे. मरदान में कल हुए आत्मघाती हमले में […]

पेशावर: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में एक जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती सात घायल व्यक्तियों की मौत हो गई. ये लोग गंभीर रुप से घायल थे.

मरदान में कल हुए आत्मघाती हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें प्रांतीय एसेंबली के सदस्य इमरान खान मोहम्मद भी शामिल थे. करीब 50 घायलों का पेशावर और मरदान के अस्पतालों उपचार चल रहा है.

यह आत्मघाती विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक हाजी अब्दुल्ला के जनाजे में शमिल होने के लिए एकत्र हुए थे. अब्दुल्ला की सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >