गेंद अब ईरान के पाले में है : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि ईरान को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाने के लिये कई कदम उठाने होगे और वाशिंगटन नई सरकार से जवाब की प्रतीक्षा करेगा. विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईरान के नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाने के लिये कई कदम उठाने की जरुरत है. छह […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि ईरान को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाने के लिये कई कदम उठाने होगे और वाशिंगटन नई सरकार से जवाब की प्रतीक्षा करेगा.

विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईरान के नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाने के लिये कई कदम उठाने की जरुरत है. छह पक्षीय वार्ता में शामिल राष्ट्र ईरान के साथ बैठक को तैयार हैं बशर्ते वह अलमाटी में दिये गये संतुलित प्रस्ताव पर स्थायी रुप से जवाब दे.’’

जेन ने कहा कि गेंद अब ईरान के पाले में है जिसे वास्तविक तरीके से इस बात का जवाब देना है कि किस तरह से आगे बढ़ा जाये. ये बातचीत निजी रही है. हम उसके लिये प्रतीक्षा कर रहे हैं और हम देखेंगे कि वे क्या पेश करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक वास्तविक जवाब नहीं देखा है. सवाल यह है कि आगे बढ़ने में क्या हुआ ? हम इसे देखेंगे लेकिन जैसाकि आप जानते हैं कि सर्वोच्च नेता के पास परमाणु विभाग और नेतृत्व है.’’

जेन ने कहा कि हसन रुहानी के साथ काम करने को लेकर अमेरिका आशान्वित है जो हाल ही में ईरान में हुये चुनाव में जीते हैं. उन्होंने आशा जताई कि रुहानी अपने चुनावी वादे पूरे करेंगे. मसलन निजी स्वतंत्रता का विस्तार, राजनीतिक बंदियों को छोड़ना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ ईरान के रिश्ते सुधारना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >