मोजाम्बिक में हमले में छह सैनिकों की मौत

मापुतो : मोजाम्बिक के मध्य भाग में सेना के शस्त्रगार पर बंदूकधारियों के हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई. सोशियो टीवी पर कल तड़के सेना के शस्त्रगार पर हुए इस हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि इसे कथित तौर पर पूर्व विद्रोही गुट रेनामो ने अंजाम दिया है. मोजाम्बिक […]

मापुतो : मोजाम्बिक के मध्य भाग में सेना के शस्त्रगार पर बंदूकधारियों के हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई.

सोशियो टीवी पर कल तड़के सेना के शस्त्रगार पर हुए इस हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि इसे कथित तौर पर पूर्व विद्रोही गुट रेनामो ने अंजाम दिया है. मोजाम्बिक के हिंद महासागरीय तट पर सवाने में स्थित इस शस्त्रगार हुए हमले में दो सैनिक घायल हो गए हैं. खबर में कहा गया है कि बंदूकधारी मौके से हथियार और गोलाबारुद लूट ले गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >