मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में मध्य हिस्से में आज 5.8 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
मैक्सिको के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार गुएरेरो प्रांत के हुइजुको शहर के पूर्व में महसूस किया गया. शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 है, लेकिन बाद में इसे 5.8 कर दिया गया.
