नासा ने की इसरो की तारीफ कहा , असरदार अद्भुत इंजीनियरिंग

वाशिंगटन: भारत के सफल मंगलअभियान के बाद नासा ने भी इसरो के कार्यक्रम की जमकर सराहना की है. मंगल अभियान में लगा होने वाला खर्च काफी कम था . नासा ने आज कहा कि यह असरदार अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल है. नासा प्रशासक चाल्र्स बोल्डेन ने कहा, ‘‘यह एक असरदार अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल है और लाल […]

वाशिंगटन: भारत के सफल मंगलअभियान के बाद नासा ने भी इसरो के कार्यक्रम की जमकर सराहना की है. मंगल अभियान में लगा होने वाला खर्च काफी कम था . नासा ने आज कहा कि यह असरदार अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल है.

नासा प्रशासक चाल्र्स बोल्डेन ने कहा, ‘‘यह एक असरदार अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल है और लाल ग्रह के अन्य पहलुओं का अध्ययन के लिए हम देशों के परिवार में भारत का स्वागत करते हैं. हम आशान्वित हैं कि एमओएम मंगल पर अन्य अंतरिक्ष यान के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ज्ञान में इजाफा करेगा.
’’बोल्डेन ने कहा, ‘‘सभी अंतरिक्ष अन्वेषण वैज्ञानिक ज्ञान की सीमाओं का विस्तार करता है और पृथ्वी पर हर किसी की जिंदगी को बेहतर बनाता है. भारत के लिए इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर की हम सराहना करते हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘हम मंगल कक्षा मिशन के साथ मंगल पर सफलतापूर्वक पहुंचने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई देते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >